Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalइस देश में भारतीयों को बिना वीजा के मिलेगी एंट्री !

इस देश में भारतीयों को बिना वीजा के मिलेगी एंट्री !

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : भारत और रूस की दोस्ती जग जाहिर है। रूस ने भारतीयों के लिए एक खास प्लान का ऐलान किया है।  भारत और रूस दोनों देशों के बीच  यात्रा को आसान बनाने के लिए वीजा मुक्त समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस द्विपक्षीय समझौते पर रूस और भारत के बीच परामर्श जून में शुरू होगा।

रूसी मंत्री ने कहा है कि मॉस्को और नई दिल्ली वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान शुरू करके अपने पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार हैं। न्यूज़ के अनुसार रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय के बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कोंद्रतयेव के हवाले से कहा भारत के साथ मुक्त वीजा समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है।

यही नहीं कोंडरायेव ने कहा कि रूस ने चीन और ईरान के साथ पहले से स्थापित वीजा-मुक्त पर्यटक आदान-प्रदान की सफलता को दोहराने की योजना बनाई है। रूस और चीन ने पिछले साल 1 अगस्त को अपना वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान शुरू किया था। इसी तरह, रूस और ईरान के बीच वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान उसी तारीख को शुरू हुआ। जिससे पर्यटन सहयोग के एक नए युग की शुरुआत हुई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -