कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरे तथ्य और सच्चाई जानकर लगाए आरोप
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी को ज्ञात नहीं कि आजकल ऑन लाइन टैंडर प्रतिक्रिया होती है। और जिस कार्य के लिए संबंधित विभाग एस्टीमेट बनाकर ऑन लाइन करता है। ठेकेदार उसी एस्टीमेट के माध्यम से टैंडर डालते हैं। कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पहले पूरी जानकारी और तथ्य जुटा लिया करें, फिर किसी पर आरोप लगाया करें। कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के टक्का,तयूडी रेंसरी में प्रचार के दौरान कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को विधायक बनने की बहुत जल्दी है क्योंकि उनको यह सुनहरा मौका मिला है।
उन्होंने कहा कि अगर कुटलैहड़ से टिकट मिल गया, फिर 40 वर्षो से कांग्रेस के सच्चे सिपाही,और अगर नहीं मिला तो पूरे और सच्चे मन से कांग्रेस प्रत्याशी की बगावत शुरू कर देते है। यह हमने 2022 के विधान सभा चुनावो में खुद देखा है क्योंकि उस समय मै खुद कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहा हूं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि सरकार और सत्ता की आड़ में जो कांग्रेस प्रत्याशी ने सरकारी भूमि पर हवेलियां बनाई हैं इन की भी पूरी जांच पड़ताल होगी। और यह जांच पड़ताल की फाइल भी सरकारी कार्यलय में पहुंच चुकी गई।
भुट्टो ने कहा कि आज तक इस प्रत्याशी का परिवार चुनावी समय में फ्रेंडली मैच खेलता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता भी सच्चाई जानने के लिए बड़ी उत्सुक है। भुट्टो ने कहा कि 14 माह के मेरे विधायक कार्यकाल में कौन कुटलैहड़ के बिकास में रोड़ा अटकाता रहा है और कौन सीएम सुक्खू का खास बनकर अगल बगल में बैठता रहा है यह भी जनता को बताएं। भुट्टो ने कहा कि अगर कुटलैहड़ की जनता के इतने हितेषी बनते हैं। तो डेढ़ वर्ष में कुटलैहड़ की जनता के लिए क्या किया। कितनी योजनाओं को स्वीकृति दिलवाई। अपने राजनेतिक कार्यकाल में कुटलैहड़ के किस प्रकार को आर्थिक सहायता प्रदान करवाई है। यह भी कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी जनता में सार्वजनिक करें।
देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि हम कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचे हैं बीस वर्षो से ठेकेदारी कर रहा हूं। और ठेकेदारी की क्या प्रथा है। यह मुझे इनसे प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भुट्टो ने कहा कि अपने आका सीएम सुक्खू की जुवान बोलना कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी बंद करें। क्योंकि ईमानदारी का चोला पहनकर और कुटलैहड़ की जनता के बीच जाकर दूसरों को चोर और खुद को साध बताकर चुनाव नहीं जीते जाते। भुट्टो ने कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी को चैलेंज देते हुए कहा कि अपने मित्रो यानी सुक्खू सरकार के 14 माह के कार्यकाल की अगर कोई उपलब्धि है। तो उसे बताकर जनता से अपने लिए समर्थन मांगे। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि तीस वर्षो से कुटलैहड़ की जनता के बीच रहकर बिताए है। और कुटलैहड़ की जनता मुझे जानती है। कि मैं ईमानदार या बेईमान हूं।
अगर दम है तो 1977 का किस्सा कुटलैहड़ की जनता को सुनाए कांग्रेस प्रत्याशी
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बार बार मंच से दल बदलू पुकारने वाले कुटलैहड़ कांग्रेस प्रत्याशी कुटलैहड़ की जनता को 1977 का किस्सा सुना दें। कुटलैहड़ की जनता को पता चल जायेगा कि कौन दल बदलू है। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ प्रभु श्री राम के अनुयाई बन रहे हैं। और दूसरी तरफ उस एडवोकेट का पक्ष ले रहे है। जिसने 27 वर्ष श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य रुकवाया हैं। और प्रभु श्री राम जी को काल्पनिक बोला। हमने जो किया है डंके की चोट पर किया है। और दिखाकर किया है मुंह में राम और बगल मु छूटी रखना हमारी फितरत नहीं, हम ने सनातनी होने का धर्म निभाया है। यह कुटलैहड़ की जनता को भी याद रहेगा कि श्री राम जी के अस्तित्व को मिटाने बालों के लिए देवेंद्र भुट्टो ने अपनी विधायकी तक कुर्बान कर दी।