जालंधर, ENS: वडाला चौंक के नजदीक गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गोली एक व्यक्ति के पेट में लगी है। जो किसी बस में सवार होकर आया था, व्यक्ति जैसे ही बस से उतरा तो हमलावरों ने उस पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

घायल व्यक्ति कपूरथला का रहने वाला है। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहा थाना भार्गव पुलिस उसके x ray करवा रही है।