Punjab Govt
HomeMohaliपंजाबः शर्मनाक! पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, भाई और मौसा ने...

पंजाबः शर्मनाक! पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, भाई और मौसा ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः फिरोजपुर के गुरुहरसहाए से इंसानियत शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। जहां 15 साल की नाबालिग के साथ पिता, भाई और मौसा ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। नाबालिगा द्वारा अपने पिता, भाई और मौसा के खिलाफ दुष्कर्म और गलत हरकत करने के आरोप  हेल्पलाइन नंबर 1098 पर लगाए है। शिकायत के आधार पर थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने आईपीसी और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।  

उक्त जानकारी देते हुए सहायक थानेदार गुरकंवलजीत कौर ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज शिकायत में कहा कि करीब 5 साल पहले उसके पिता बलविंदर सिंह ने घर पर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।  इसी बीच एक बार मां ने कुछ गलत करते हुए देख लिया, जिसके बाद उसकी मां उसे उसकी मौसी के पास छोड़ गई लेकिन वहां मौसा ने भी उसके साथ गलत व्यवहार किया। पीड़िता का आरोप है कि 6 तारीख को उसके भाई सुक्खा ने भी उसके साथ गलत हरकत की और उसने स्कूल जाकर अपनी मैडम के फोन से हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके पूरी बात बताई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मौसा की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -