Punjab Govt
HomeHimachalUnaभाजपा की तिकड़ी अनुराग,बिंदल सत्ती आज बंगाणा में, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी...

भाजपा की तिकड़ी अनुराग,बिंदल सत्ती आज बंगाणा में, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बंगाणा मुख्यालय पर चुनावी रैली में हर बूथ से आयेंगे 30 से ज्यादा कार्यकर्ता

ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्य के भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती आज कुटलैहड़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा मुख्यालय पर भारी जनसभा को संबोधित करने के साथ त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देंगे। वहीं कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो बड़े नेताओं के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे,और कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी करेंगे।

कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के लिए यह पहला मौका होगा। जब केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सामने शक्ति प्रदर्शन करके अपनी ताकत बताएंगे। देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर परिवार से सम्बन्ध रखते हैं, और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बीते कई वर्षो से सक्रिय राजनीति भी करते आ रहे हैं। ज्ञात रहे बीते 14 माह के विधायक के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के हर गांव हर परिवार तक दस्तक देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक सहायता और उनके बच्चों को पढ़ाई का सारा खर्च भी बहन किया है। 

बताते चलें कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो की एक अलग पहचान बनी हुई है और बीते एक माह में राज्यसभा एपिसोड होने के बाद भाजपा में शामिल और प्रत्याशी बनाए जाने के बाद देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ के हर बूथ हर गांव हर पंचायत तक प्रचार प्रसार करके जनता से समर्थन मांग चुके है। और आज शक्ति प्रदर्शन में कितने पास होते है। और कितनी भीड़ इक्कठी करके विपक्ष को अपनी ताकत दिखाते है। यह आज पता चलेगा। 

बता दें कि जब कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो भाजपा के खेवनहार थे। तो अनुराग ठाकुर,राजीव बिंदल और सतपाल सत्ती के बेहद करीबी थे। और अब भाजपा की बही तिकड़ी कुटलैहड़ प्रवास पर आकर देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में प्रचार प्रसार और कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। वहीं देवेंद्र भुट्टो भी अपने लोकप्रिय नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। इसलिए त्रिदेव सम्मेलन कार्यक्रम के पल पल की सूचना और खुद कमान संभालकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे है। 

कुटलैहड़ के हर मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक ले चुके है चुनाव प्रभारी
कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चुनाव प्रभारी सतपाल सिंह सत्ती सह प्रभारी संजीव कटवाल और खुद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ के भाजपा मंडल,महिला मंडल, एस सी मोर्चा युवा मोर्चा पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड,ओबीसी मोर्चा यहां तक कि कुटलैहड़ के बूथ स्तर के बैठक ले चुके है। और सभी मंडल मोर्चों के सदस्य चुनाव प्रचार की टीमें बनाकर डोर टू डोर प्रचार भी कर रहे है। और खुद देवेंद्र भुट्टो हर पंचायत स्तर पर जनसभाएं करके जनता से अनुराग सिंह ठाकुर और खुद के लिए बोट मांग रहे है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -