HomePunjabLudhianaपंजाब: ससुराल परिवार ने जमाई घर के बाहर मारे ललकारे निकाली गंदी...

पंजाब: ससुराल परिवार ने जमाई घर के बाहर मारे ललकारे निकाली गंदी गालियां, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : अक्सर प्रशासन की लापरवाही आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। इसका उदाहरण निखिल निवासी टिब्बा रोड लुधियाना से सामने आया है। जानकारी के अनुसार निखिल के बहुत समझाने के बावजूद भी उसकी पत्नी घर नहीं आई। लेकिन बीते दिन जब उसकी पत्नी उसे घर के पास मिली तो पीड़ित ने हाथ जोड़कर उसे समझाने की कोशिश की और घर वापस आने की विनती की। लेकिन उसकी पत्नी ने उसे घर वापस न आने के लिए कहा और अपने माता-पिता के घर लौट गई।

लेकिन कुछ देर बाद उसकी पत्नी और ससुराल के करीब 7-8 परिचित उसके घर आ गए और गुंडागर्दी का नंगा नाच करने लगे और उसके साथ गाली-गलौज की। इस दौरान निखिल के माता-पिता भी मौजूद थे। पीड़ित निखिल के माता-पिता ने अपने बेटे के ससुराल वालों को समझाया, इसके बावजूद वे गाली-गलौज करते रहे और हाथापाई करते रहे। इस घटना की वीडियो भी बनाई गई। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि निखिल के ससुराल परिवार उसके घर के बाहर और अंदर आकर गाली निकाल रहे है और हाथापाई कर रहे है। इसकी शिकायत थाना टिब्बा पुलिस को भी दी गई है। लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जबकि पीड़ित निखिल शर्मा का मामला लुधियाना की माननीय अदालत में विचाराधीन है। वहीं इस पूरे मामले में निखिल शर्मा और उनके परिवार ने मीडिया के सामने आकर न्याय की गुहार लगाई है और लुधियाना पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि मामला माननीय अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद पीड़ित निखिल के ससुराल वालों द्वारा उसके घर पर किए गए हमले पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है। निखिल पुलिस को अपनी शिकायत लिखवाता है। लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा। जिसके बाद पीड़ित निखिल ने माननीय न्यायालय में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -