Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarजालंधरः होटल में महिला के साथ पकड़ा गया व्यक्ति आया मीडिया के...

जालंधरः होटल में महिला के साथ पकड़ा गया व्यक्ति आया मीडिया के सामने, पत्नी को लेकर किए खुलासे, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वहीं इस मामले को लेकर पति लव मीडिया के सामने आया है। जहां उसने पत्नी ममता को लेकर अहम खुलासे किए है। लव ने बताया कि जब भी उसके घर में कोई प्रोग्राम होता था तो उसकी पत्नी का परिवार उसकी बेटी को गायब कर देते थे। वहीं लव ने बताया कि ममता के साथ वह शादी से पहले रिलेशनशिप में रह रहा था। इस दौरान ममता ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत करके उस पर रेप केस डाल दिया था। लव का आरोप है कि इस केस से मजबूर होकर उसने शादी की। 

वहीं लव का आरोप है कि उसकी सास ही उसका घर में झगड़ा करवाती है। वहीं लव ने आरोप लगाया है किए एक साल पहले भी प्रोग्राम के दौरान उसकी लड़की को उसके ससुराल वालों ने बेटी को गायब कर दिया। जिसके बाद वह टालमाटौल करते रहे। इस दौरान काफी समय बीत जाने के बाद वह बेटी लेकर प्रोग्राम में वापिस आ गया। वहीं लव ने आरोप लगाया है कि नशे की हालत पर वह सो रहा था इस दौरान पत्नी और उसके परिवार ने उस पर तेजधार हथियार से सिर पर हमला कर दिया।

लव ने शराब तस्करी के मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि नशे का कारोबार उसकी सास और साला करता है। लव ने माना कि पहले वह भी नशा तस्करी करता था। इस मामले में वह अपने ऊपर दर्जे पर्चे से बरी हो गया है और अब उसे एक साल से अधिक समय हो गया और उसने यह कारोबार छोड़ दिया है। लव ने आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार को छोड़कर पत्नी ममता के साथ किराये पर रह रहा था। वहीं ममता द्वारा घर बसाने के मामले को लेकर कहा कि अगर उसने घर बसाना होता उस पर जानलेवा हमला ना किया जाता। 

लव ने कहा कि किराये पर रहने के बावजूद उसने मेहनत करके घर में एक-एक करके सभी चीजे बनाकर पत्नी को दी। इस दौरान 15 लाख रुपए की डिमांड को लेकर कहा कि उसने एक साल पहले मजाक में मामे की मौजूदगी में बात की थी। लेकिन ससुराल परिवार ने इस बात को मुद्दा बनाया हुआ है। वहीं आज होटल में महिला के साथ मौजूद होने के मामले में लव ने कहाकि वह डॉग ग्ररूमिंग का काम करता है। इसके चलते वह उक्त महिला के साथ मीटिंग को लेकर आया हुआ था। लव ने बताया कि इस दौरान उसकी पत्नी द्वारा हंगामा किए जाने के मामले में महिला घबरा गई थी, जिसके बाद उसने महिला को वहां से भेजा दिया था। इस दौरान लव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -