बटालाः दमदमी टकसाल के 13वें मुखी संत करतार सिंह खालसा के भतीजे व संत समाज के मुख्य प्रवक्ता भाई बलविंदर सिंह खालसा की मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हत्या को बेहद दर्दनाक तरीके से अंजाम दिया गया है। वह पुलिस थाना घुमान के पास गांव अठवाल नहर के पुल के समीप गांव अठवाल नहर के पुल के पास गुरुद्वारा श्री रामसर के मुख्य सेवादार थे। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर बटाला अस्पताल भिजवा दिया है। सेवादार की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस इस बाबत आगे की कार्यवाही में जुटी है। वहीं हत्या के पीछे क्या वजह थी और हत्यारे कौन थे, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दमदमी टकसाल एक सिख संगठन है। इस संगठन का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले भी रह चुका है। साल 6 जून 1984 में गोल्डन टैम्पल में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान भिंडरावाले अभियान में मारा गया था। इस अभियान में स्वर्ण मंदिर को भारी नुकसान हुआ। यही कारण था कि बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उन्हीं के अंगरक्षकों द्वारा हत्या कर दी गई थी।