Punjab Govt Advertisement
HomePunjabLudhianaपंजाबः आवारा कुत्तों का आतंक, नौजवान बुरी तरह से नोचा, मौ+त 

पंजाबः आवारा कुत्तों का आतंक, नौजवान बुरी तरह से नोचा, मौ+त 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं जगराओं से नजदीक गांव रामगढ़ भुल्लर आवारा कुत्तों के आतंक की खबर सामन आई है। जहां गांव के खूंखार कुत्ते नौजवान को जिंदा नोच खा गए। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई। मृतक नौजवान हरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव मलसीहां भाईके की मां स्वर्ण कौर ने बताया कि हरदीप सिंह का उसकी पत्नी के साथ पिछले तीन वर्ष से घरेलू झगड़ा चल रहा था। कुछ समय से उसकी पत्‍नी अपने दो बच्चों (लड़का और लड़की) को छोड़कर मायके गांव रामगढ भुल्लर चली गई थी। कई बार लेकर आने की कोशिश की गई। साथ ही पंचायत भी बुलाई गई लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हुई।

बीते दिन हरदीप सिंह अपनी पत्नी को मनाने के लिए उनके काम रामगढ़ भुल्लर में आ गया। वहां पर उसने अपने ससुराल परिवार का दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने उसको दरवाजा नहीं खोला तो वह वापस लौट आया। उस समय पति ने ज्यादा शराब पी रखी थी इस वजह से वह गांव रामगढ़ भुल्लर के गुरुद्वारा साहिब के सामने गिर गया और वहीं पड़ा रहा। पूरी रात उसे गांव के खूंखार कुत्ते बुरी तरह से नोच-नोच कर खा गए और शरीर से कई अंगों का तो पिंजर ही नजर आ रहा है। खूंखार कुत्तों के नोचने से उसकी वहीं दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में उसके माता-पिता को सुबह पता चला और वहां से वह हरदीप का शव उठाकर उन्होंने सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचा ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -