Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाबः नहीं थम रहा स्टेज शो में हुए मॉडल का विवाद, अब...

पंजाबः नहीं थम रहा स्टेज शो में हुए मॉडल का विवाद, अब महिला आयोग ने लिया एक्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः समराला के रिसोर्ट में मॉडल सिमरन संधू के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन पुलिस कर्मी जगरूप सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने जगरूप सहित 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294,506,509 के तहत मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर अब पंजाब महिला आयोग ने सुओ मोटो नोटिस जारी किया है। खन्ना की एसएसपी को 1 सप्ताह का समय दिया है कि वह इस मामले में डीएसपी लेवल पर जांच करवाकर रिपोर्ट सौंपे।

उधर, डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने कहा कि अभी महिला आयोग का नोटिस उन्हें मिला नहीं है। नोटिस मिलने पर तुरंत रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। दरअसल, सिमरन ने इस मामले में कहा था कि मामला समराला के गिल रिजोर्ट का है। वह 25 हजार की बुकिंग पर प्रोग्राम करने गई थी। यहां मंच के नीचे खड़े एक युवक ने शराब पीकर गलत इशारे किए। फिर उसे स्टेज से नीचे आकर नाचने के लिए कहा। उसने जब मना किया तो उन युवकों ने उसे स्टेज से भागने का इशारा किया। सिमरन ने कहा कि जब उसने युवक का विरोध किया तो उसने उससे गाली गलौज की। इस पर उसने भी युवक को गालियां दी हैं। इससे गुस्साए युवक ने उस पर शराब से भरा कांच का गिलास मारा। इस कारण उसने में युवकों को जमकर गालियां दीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -