Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाब: ब्यास सत्संग घर का पता पूछ नौसरबाजों ने वृद्धा से ठगे...

पंजाब: ब्यास सत्संग घर का पता पूछ नौसरबाजों ने वृद्धा से ठगे गहने, देखे CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : सत्संग घर का पता पुछ बुर्जुग माता को  महिला और व्यक्ति ने शिकार बना लिया। यह वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। जानकारी देते हुए बुर्जुग कंचन बाला ने बताया  कि वह बैंक आफ बड़ौदा में पेंशन पता करने गई थी। घर वापस आते समय जैसे ही वह ऑटो से उतरी, तो उसे एक व्यक्ति और महिला मिले। इस दौरान नौसरबाजों ने महिला को एक रुमाल और कागज से बेसुध कर सोना उतरवा लिया।

बुजुर्ग महिला ने जब नौसरबाजो को ब्यास सतसंग घर का पता बताया तो लुटेरी महिला ने उसे साथ जाने का आग्रह किया। कुछ दूरी पर जाकर लुटेरे व्यक्ति ने उसे कहा कि वह उसे कुछ देना चाहता है। इस तरह लुटेरों ने महिला को हिप्नोटाइज कर उसकी झोली में एक रुमाल और कागज डाला दिया। इसके बाद वह खुद ही अपने जेवर उतार कर उस झोली में रखने लगी।

नौसरबाजों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि वह झोली रास्ते में कही न खोले। घर के मंदिर की जोत वाली थाली में लेजाकर झोली खोले। जब वह घर गई तो झोली मे सोना न पाकर हक्की-बक्की रह गई।  पुलिस चौकी शिंगार के अधिकारी चांद अहीर ने मौके पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -