जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होने जा रहा है। वहीं जालंधर की सीट को लेकर सियासत गरमा गई है। इस सीट को लेकर बीते दिन सासंद सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी। वहीं आज आप विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। इस मामले को लेकर जहां आप विधायक शीतल अंगुराल ने लाईव होकर आप पार्टी छोड़कर जाने की अटकलों को अफवाह बताया। वहीं आप सासंद के लोकसभा 2024 के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने भी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सासंद रिंकू ने कहा कि वह आप पार्टी छोड़कर किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी। सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूजा-अर्चना के लिए आए हैं। आज वह वाराणसी में सत गुरु कबीर धाम में माथा टेक चुके हैं। उन्हें भी खबरों के जरिए पता चला कि उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिंकू ने कहा- वह अभी भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और यहीं उनकी वफादारी है। आज फ्लाइट के जरिए रिंकू अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से जालंधर आएंगे।