Loading...
- Advertisement -
HomePunjabLudhianaपंजाबः महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 500 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर में...

पंजाबः महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 500 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतारें, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंदिरों में भोले शंकर का हो रहा जलाभिषेक

लुधियानाः आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व देश भर में मनाया जा रहा है। वहीं लुधियाना के ऐतिहासिक संगलावाला शिवाला मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिली है। 500 साल पुराने इस मंदिर में स्वंय शिवलिंग प्रज्ज्वलित था और महाशिवरात्रि के मौके पर न केवल आसपास से बल्कि विदेशों से भी लोग यहां दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालु सुबह 4 बजे से ही मंदिरों में जुटने शुरू हो गए। इस दौरान सभी मंदिरों में भगवान भोले शंकर का भक्त जलाभिषेक कर रहे है।

धार्मिक संस्थाओं से लेकर मंदिर कमेटियों ने पूरी तैयारियां की हुई है। तरह-तरह के पकवान भक्तों को लंगर प्रसाद के रूप में बांटे जा रहे है। शहर में आज 1 हजार से अधिक मंदिरों में आज शिव विवाह करवाया जा रहा है। प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर को फूलें से सजाया गया। भोले बाबा का भक्त कई तरह से अभिषेक कर रहे है। कई इलाकों में बीते दिन भगवान भोले शंकर की शोभा यात्रा भी आयोजित की गई। शहर का प्राचीनतम संगला वाला शिवाला में प्रात तड़के ही भगवान भोले के दर्शनों हेतु शिव भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी।

संगला वाला शिवाला के महंत नारायण पुरी, महंत दिनेश पुरी की अगुवाई में भगवान भोलेनाथ की महाआरती कर सभी के लिए सुख व समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महंत नारायण पुरी ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सबके प्रिय देवता है, इनका सच्चे मन से सिमरन करने से भोले उनकी सभी मुरादें पूरी करते है। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सीता माता मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।

जगराओं पुल दुर्गा माता मंदिर पंडित हरिमोहन शास्त्री ने कहा कि भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने से मन की मुरादें होती है। आज मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जनक पुरी में स्थित शिव भोला मंदिर में आज पंडित राज कुमार शास्त्री की देख-रेख में महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 30 से अधिक प्रकार के लंगर लगाए जा रहे है। बीते रात भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page