Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking Newsलोकसभा चुनाव से पहले आप सरकार का ऐलान, लोगों को दी बड़ी...

लोकसभा चुनाव से पहले आप सरकार का ऐलान, लोगों को दी बड़ी राहत 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने लोगों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार ने उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री बिजली की सुविधा मार्च 2025 तक जारी रहेगी। सरकार ने एक बार फिर अफसरों पर दिल्ली की मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना रोकने का आरोप लगाया है। वीरवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर इसे लेकर एक कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग हुई। जिसमें बिजली सब्सिडी योजना को 31 मार्च 2025 तक के लिए पास कर दिया गया। मीटिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा ‘दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं।

आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गई है। इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है। बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था – अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं आपको बता दूं कि इन लोगों ने तो इसे रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन आपके बेटे ने ये काम भी करवा ही लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि 24 घंटे बिजली और फ्री बिजली केवल दिल्ली और पंजाब में मिलती है। बाक़ी पूरे देश में लंबे लंबे पॉवर कट लगते हैं और हज़ारों रुपये के बिजली बिल भरने पड़ते हैं। क्योंकि दिल्ली में ईमानदार और पढ़े लिखे लोगों की सरकार है।’

कैबिनेट मीटिंग के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा, ‘दिल्ली में 24 घंटे और फ्री बिजली देना अरविंद केजरीवाल सरकार का बड़ा वादा है, जिसे आम आदमी पार्टी सरकार पिछले 9 साल से पूरा कर रही है। दिल्ली इकलौता राज्य है जहां 24 घंटे बिजली आती है और 22 लाख लोगों का बिजली का बिल जीरो भी आता है। अरविंद केजरीवाल सरकार की कोई ऐसी पॉलिसी नहीं है जिसे विरोधी रोकने की कोशिश नहीं करते हैं। जब भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली वालों के लिए कोई काम करना चाहते हैं तो हमारे विरोधी हर संभव प्रयास करते हैं कि अरविंद केजरीवाल का काम रुक जाए।’ आगे आतिशी ने कहा कि पिछले साल भी विरोधियों द्वारा बिजली सब्सिडी को रोकने की कोशिश की गई थी। एक समय तो ऐसा भी आया था जब घोषणा करनी पड़ी थी कि आज के बाद जीरो बिजली का बिल समाप्त हो जाएगा। इस साल भी पिछले 1 महीने से विरोधियों ने हर संभव प्रयास किया कि आने वाले साल 2024-25 के लिए दिल्ली वालों का बिजली का बिल जीरो ना आए और केजरीवाल सरकार की सब्सिडी योजना रुक जाए।

आतिशी ने कहा ‘विरोधियों ने अफसर को बुलाया और उन्हें धमकाया कि दिल्ली वालों के ज़ीरो बिजली के बिल रुक जाएं। लेकिन अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली वालों से वादा कर देते हैं तो फिर कितनी ही चुनौतियां आ जाएं लेकिन उसे पूरा जरूर करते हैं। आज केजरीवाल सरकार की कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली वालों को फ्री बिजली के बिल और बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी। मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना साल 2024 25 में भी जारी रखने का फैसला कैबिनेट ने लिया गया है। आतिशी ने बताया कि 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 यूनिट तक बिजली का बिल आधा, दिल्ली के वकीलों, किसानों और 1984 के दंगा पीड़ितों को पिछले साल की तरह इस साल भी मुफ्त बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी। दिल्ली वालों का बिजली का बिल जीरो आता रहेगा। केजरीवाल सरकार की मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना को 31 मार्च 2025 तक पास कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -