Punjab Govt
HomePunjabFazilkaपंजाबः बजट 2024 में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किसानों और स्कूलों...

पंजाबः बजट 2024 में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने किसानों और स्कूलों को लेकर दिया तोहफा, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण: पंजाब विधानसभा में आज वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जा रहा है। जहां वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसान और स्कूलों के लिए बड़े तोहफे दिए है। पंजाब सरकार ने 2,04,918 करोड़ का बजट पेश किया। जहां रंगले पंजाब के बजट का कवर दिड़बा निर्वाचन क्षेत्र की लड़कियों द्वारा हाथ से बनाई गई फुलकारी से बनाया गया है। किसानों को फ्री बिजली के लिए 9330 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। वित्तमंत्री ने कहा कि दो साल में हमारी सरकार ने 40 हजार से ज्यादा नौकरियां दी। 

 राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। बजट में खेती के लिए 13 हजार 784 करोड़ रुपये रखे गए हैं। स्कूली शिक्षा के लिए 16 हजार 967 करोड़ का बजट है। पंजाब में विकास दर 9.41 प्रतिशत है। वहीं आम आदमी क्लीनिक के लिए 249 करोड़ का बजट पेश किया गया। “फरिशते स्कीम” के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इसी के तहत नशा मुक्ति केंद्र के लिए 70 करोड़ का बजट, रोजगार के अवसर के लिए 179 करोड़, घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 250 करोड़ का बजट, PU Chandigarh को Hostel बनाने के लिए 40 करोड़ का बजट पेश किया गया। ट्रांसपोर्ट के लिए 550 करोड़ का बजट पेश किया, जिसमें जालंधर अमृतसर और लुधियाना में जल्द ई-बस चलाने का ऐलान किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -