ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के मैहतपुर में पंजाब रोडवेज की बस ने राहगीर को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान रतनजोत पुत्र जोगराज वार्ड नंबर 4 बसदेहड़ा के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनजोत सड़क पार कर रहा था कि पंजाब रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।