Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः मॉडल टाउन में ट्रांसफार्म से टकराई फॉर्च्यूनर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

जालंधरः मॉडल टाउन में ट्रांसफार्म से टकराई फॉर्च्यूनर, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मशूहर कारोबारी गाड़ी से नंबर प्लेट उतार हुआ फरार

जालंधर, ENS: मॉडल टाउन में स्थित राणा अस्पताल के पास भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर चालक ने ट्रांसफार्म में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए, वहीं ट्रांसफार्म भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक  गाड़ी की दोनों नंबर प्लेट उतारकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में सिर्फ एक व्यक्ति सवार था, जोकि अमृतसर एयरपोर्ट से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि गाड़ी शहर के मशहूर प्रॉपर्टी डीलर की है।

वहीं इस हादसे के बाद इलाके में बत्ती गुल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पावरकॉम का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलते ही जालंधर पावरकॉम की टीमें भी मौके पर पहुंच गई थी। सुबह सुबह तारों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने राणा अस्पताल के सामने से दोनों तरफ से रास्ता भी बंद कर दिया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी चालक का पता लगाया जा रहा है और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -