Punjab Govt
HomeChandigarhSukhna Lake में मछलियों के मरने से मचा हड़कंप, Lab में भेजे...

Sukhna Lake में मछलियों के मरने से मचा हड़कंप, Lab में भेजे सैंपल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सुखना लेक में संदिग्ध हालात में मछलियां के मरने की सूचना मिली है। वहीं मृतक मछलियों को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन ने मृतक मछलियों के सैंपल लेकर लैब में भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मछलियों की मौत का कारण पता चल सकेगा। सभी मरी हुई मछलियां रेगुलेटरी एंड के पास पाई गईं, जिसकी पुष्टि पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ.कंवलजीत सिंह ने की है। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे है कि यह मछलियां सुखना की है या बाहर से यहां लाई गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात के समय कुछ शरारती तत्वों ने बाहर से लाकर यहां फैंक दिया है, जोकि अधिक ठंड के कारण मर गई है।

मत्स्य पालन विभाग मामले पर नजर रखे हुए है। विभाग ने मछलियों में किसी प्रकार की बीमारी फैलने से भी फिलहाल इंकार किया है। डॉ. कंवलजीत के अनुसार 7 मृत मछलियों के सैंपल जांच के लिए पंजाब विश्वविद्यालय के जियोलॉजी विभाग में  भेजे गए है, जहां से 2 दिन के भीतर रिपोर्ट  मिलने की संभावना है। मंगलवार सुबह एक बार फिर रैगुलेटरी एंड पर सर्च किया जाएगा। अधिकारियों को 2 वर्ष पहले भी ऐसे ही मछलियां मृत मिली थी। इसलिए किसी भी प्रकार भी प्रकार से इस घटना को हल्के से नहीं लिया जाएगा। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -