ऊनासुशील पंडित :आईटीआई ऊना में आगामी 5 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में मैसर्ज़ टाटा मोटर्स लिमिटेड सनंद जीआईडीसी अहमदाबाद, मैसर्ज़ टीवीएस मोटर्स लिमिटेड नालागढ़ व मैसर्ज़ कांटिनेंटल ऑटोमोटिव ब्रेक सिस्टम इंडिया लिमिटेड मानेसर शामिल रहेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ई अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, वैल्डर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टूल एंड ड्राई मेकर, मकैनिक टैªक्टर, मकैनिक डीज़ल, मकैनिक मोटर व्हीकल, इंस्ट्रूमेंट मकैनिक, इलैक्ट्रोनिक्स व प्लम्बर टेªडों में आईटीआइटी का कोर्स पूर्ण कर चुके अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आईटीआई ऊना में आगामी 5 मार्च को लगेगा रोजगार मेला
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सीधे नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरों के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यार्थियों को अप्रिंटिसशिप एक्ट के तहत वृत्तिका देय होगी।
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -