ऊना/सुशील पंडित : गगरेट में चार फरवरी को दो पक्षों में हुई हाथापाई में टटेहड़ा गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध गगरेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 4 फरवरी की रात दस बजे के करीब जब वह अपने पति के साथ एक शादी समारोह से घर वापस आ रही थी तब उनके ऊपर हमला हो गया। महिला ने दावा किया है कि टटेहड़ा निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू पीछे से आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग गया। जब उसके पति ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके पति के साथ हाथापाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया व धमकियाँ भी दी। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
गगरेट में दो पक्षों में हाथापाई
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -