- Advertisement -
spot_imgspot_img
HomePunjabAmritsarजालंधर : पूर्व CM बादल के भाई की ह'त्या के मामले...

जालंधर : पूर्व CM बादल के भाई की ह’त्या के मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा

जालंधर :  पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई नरोत्तम सिंह ढिल्लों की गोवा में हत्या हुई थी। महाराष्ट्र पुलिस की जांच में ये खुलासा हुआ है। नरोत्तम की हत्या गला घोंटकर की गई थी। उनके शव पर कई जगह अंदरूनी जख्म बने हुए थे। पुलिस ने केस में एक महिला और उसके दोस्त को महाराष्ट्र के पेण इलाके से गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया है। नरोत्तम ढिल्लों उर्फ निम्स ढिल्लों उर्फ निमिस बादल का शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में उनके विला से बरामद किया गया था। नरोत्तम गोवा में अकेले रहते थे, उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। फिलहाल इसे लेकर बादल परिवार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ढिल्लों के गले में पहनी हुई सोने की चेन और कड़ा सहित 45 लाख का सामान लूट कर ले गए थे।

आरोपियों की पहचान जितेंद्र रामचंद्र साहू (32) और नीतू शंकर राहुजा (22) निवासीगण भोपाल, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में महाराष्ट्र पुलिस ने इसका खुलासा किया है। महाराष्ट्र पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में लड़की ने माना कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोवा में रहने वाले 77 वर्षीय निम्स ढिल्लों से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। इंस्टाग्राम पर ही निम्स ने मैसेज करके उसे गोवा आने और बंगले में ठहरने का निमंत्रण दिया था। निम्स के बुलाने पर लड़की अपने दो अन्य दोस्तों के साथ उससे मिलने के लिए गोवा आ गई।

गिरफ्तार की गई लड़की ने दावा किया है कि 4 फरवरी, शनिवार रात करीब 3 बजे निम्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसी के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और तीनों ने मिलकर हत्या कर दी। बुजुर्ग की मौत के बाद लड़की और उसके दोनों दोस्त वहां से भाग गए। भागने से पहले दोनों नरोत्तम का मोबाइल, गले की चेन और सोने का कड़ा भी लूट ले गए थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मध्य-प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं। आरोपी जतिंदर स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग का काम करता था। वहीं नीतू भोपाल में एक इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में काम करती थी। जांच में पता चला कि प्रेमी जोड़ा शनिवार रात करीब 11 बजे ढिल्लों के घर पहुंचा था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। जबकि महिला सहित 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page