Punjab Govt
HomePunjabFazilkaपंजाब: बरसात और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, 2 दिन तक ऐसा...

पंजाब: बरसात और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, 2 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में वीरवार सुबह भी कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। बुधवार को 60 दिन बाद सूबे में बारिश होने से लोगों ने राहत महसूस की थी। वीरवार को लुधियाना, फरीदकोट, अबोहर, नवांशहर और होशियारपुर में बरसात हुई। मंगलवार रात व बुधवार को पंजाब के 11 जिलों में बारिश हुई थी। इससे पहले पंजाब में एक दिसंबर 2023 को बारिश हुई थी। 29 जनवरी तक सूखा रहने और फिर केवल एक दिन बारिश पड़ने के कारण यह सामान्य के मुकाबले 94 फीसदी कम दर्ज की गई है।

20.3 मिलीमीटर की सामान्य बारिश के मुकाबले पंजाब में जनवरी में 1.2 एमएम की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार व शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। 
 
पंजाब में बीते 13 सालों की तुलना में इस बार जनवरी के दिन सबसे ज्यादा ठंडे रहे। साल 2011 से लेकर इस बार जनवरी में पंजाब के प्रमुख शहरों का औसत अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। इस साल अमृतसर का जनवरी में औसत अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री, लुधियाना का 13.4 डिग्री और पटियाला का 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि साल 2011 से लेकर साल 2023 तक जनवरी महीने में इन शहरों का औसत अधिकतम तापमान इस बार के मुकाबले ज्यादा दर्ज किया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -