लुधियाना : छोटे हाथी की टक्कर से ट्रांसफार्मर गिरने का मामला सामने आया है। ईएसआई चौक के पास एक छोटा हाथी ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जिसके बाद ट्रांसफार्मर पास खड़ी एक एक्टिवा पर गिर गया। जिससे एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद प्रभावित व्यक्ति और दुकानदार ने बिजली विभाग को सूचना दी है।
लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं जोड़ा है, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हो हुई। वहीं दुकानदार का कहना है कि ट्रांसफार्मर पहले से ही गलत जगह पर रखा गया है और विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने ट्रांसफार्मर को यहां से बदलने की मांग की है।