लुधियाना : पंजाबी सिंगर गुरमन मान पर थाना दरेसी की पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में धारा 295-A के तहत FIR दर्ज की है। विवाद गुरमन की ऐल्बम-चक्कदो-रक्खलो में गीत कोनवो में भगवान शनि देव पर टिप्पणी करने का है। आरोपी सिंगर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उनके खिलाफ कुछ समय से हिंदू संगठन प्रदर्शन कर मोर्चा खोले हुए थे। जानकारी मुताबिक नूरवाला रोड निवासी पंडित दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह श्री शनि मंदिर 70 फुटा रोड सुंदर नगर बस्ती जोधेवाल में बतौर पुजारी सेवा निभा रहे है। 30 दिसंबर शाम 6.30 बजे वह अपने मोबाइल पर यू-ट्यूब से भजन सुन रहे थे। अचानक चक्लो-रक्ख्लो ऐल्बम का गीत कोनवो चल पड़ा।

गीत के बोल-कित्थो कुंडली चो मिलू तैनू सोनीए मैं शनि पक्का डब्ब च रखा गाया गया। श्री शनि देव जी हिन्दू धर्म के देवता है। उनकी शान के खिलाफ सिंगर ये बोल गाए है। इस गीत को गायक गुरमन मान द्वारा गाया गया है। शनि महाराज पर गलत टिप्पणी करके गायक ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। दीपक शर्मा अनुसार गायक गुरमन मान खिलाफ थाना दरेसी की पुलिस ने एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह कर रहे हैं।