जालंधर, ENS: पटेल चौक के पास मार्किट में आज तहबाजारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान तहबाजारी विभाग ने दुकानों के बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। हालांकि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का कुछ दुकानदारों द्वारा विरोध भी जताया गया। बता दें कि त्यौहारी सीजन में कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रख दिया जाता है। जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। इसी के तहत आज विभाग द्वारा दुकानों के बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। विभाग की टीम के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
तहबाजारी के अधिकारियों ने इसके बाद वाल्मीकि गेट से माई हीरां गेट तक दुकानों के बाहर कब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। बता देंकि इससे पहले विभाग द्वारा नाज सिनेमा से लेकर वाल्मीकि चौक, शेखां बाजार में भी कार्रवाई की गई थी। विभाग द्वारा कार्रवाई को लेकर कुछ दुकानदारों द्वारा पहले ही अपना सामान अंदर रख लिया गया। हालांकि इस बार भी कुछ दुकानदारों को विभाग द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।