Loading...
Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः आप नेता Mukesh Sethi पर मामला दर्ज, गिरफ्तार

जालंधरः आप नेता Mukesh Sethi पर मामला दर्ज, गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आप नेता मुकेश सेठी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विवादों में घिर रहे आप नेता मुकेश सेठी को आज सुबह पुलिस ने राउंडअप किया था। वहीं अब सूचना मिली है कि कमिश्नरेट पुलिस ने मुकेश सेठी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसके बाद मुकेश सेठी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह मामला थाना 6 में मुकेश सेठी के खिलाफ दर्ज हुआ है।

बताया जा रहा है कुछ दिन पहले सेठी के फ्लैट पर एक व्यक्ति की मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल हुआ उक्त व्यक्ति गोविंदगढ़ मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आई थी और उसे ईलाज के लिए जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों के अनुसार घायल युवक इतना डर गया था कि उसने पुलिस को शिकायत देनी मुनासिब न समझी। लेकिन कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारियों के ध्यान में मामला आते ही पुलिस के संज्ञान से युवक शिकायत दर्ज करवाने को राजी हो गया।

जिस पर कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने आज सेठी को पहले राउंड अप किया और देर शाम इस मुकदमे में उसकी गिरफ्तारी डाल दी। अभी इस मामले में पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले थाना 5 में हुए विवाद को लेकर भी सेठी का नाम चर्चा में आया था। लगातार विवादों में घिरने के पश्चात सेठी को कमिश्नरेट पुलिस ने एक संगीन धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे में राउंडअप किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहलेे थाना 5 में मारपीट के मामले में एक पक्ष ने सेठी पर बुकी के सनसनीखेज आरोप लगाए थे। जिसकी चर्चा राजनीतिक खेमों में काफी दूर तक हुई थी। लेकिन उस दौरान सेठी ने इन आरोपों को सिरे ने नकारते हुए कहा था कि यदि वह एक पक्ष की ओर से आता है तो दूसरा पक्ष आरोप तो लगाएगा ही। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page