Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधरः फिर विवादों में आया सिविल अस्पताल, महिला ने लगाए गंभीर आरोप,...

जालंधरः फिर विवादों में आया सिविल अस्पताल, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: एक बार फिर से सिविल अस्पताल विवादों में घिरता हुआ दिखाई दे रहा है। आज सुबह महिला ने सिविल अस्पताल के अल्ट्रासाउंड करवाने के दौरान डॉक्टर ने महिला द्वारा बदतमीजी के आरोप लगाए गए है। महिला ने कहा कि वह बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल में स्कैनिंग करवाने आई थी। इस दौरान महिला ने वहां पर मौजूद गुरदीप नामक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने उसके मुंह पर अल्ट्रासाउंड की पर्ची मार दी। महिला का आरोप है कि इस दौरान डॉक्टर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि जहां उसने शिकायत करनी है वह कर दें। इस दौरान महिला ने मीडिया को पर्ची दिखाते हुए कहा कि सिविल में मौजूद एसएमओ ने अच्छे तरीके से उसे डील किया और एमरजैंसी में स्केनिंग करवाने के लिए कहा। महिला का कहना है कि उक्त पर्ची पर सीनियर डॉक्टरों के साईन भी है। लेकिन उसके बावजूद वहां पर मौजूद डॉक्टरों द्वारा बदतमीजी की जा रही है।

महिला का आरोप है कि डॉक्टरों का कहना है कि उनके पास काफी मात्रा में मरीज आते है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर डॉक्टरों के पास मरीज ज्यादा आते है तो वह सैलेरी भी तो वहां पर काम करने की ही लेती है। महिला ने कहा कि हम सुबह से खाली पेट यहां पर चक्कर काट रहे है। लेकिन डॉक्टर द्वारा उसके मुंह पर पर्ची मारकर धमकी देना गलत है। जिसके चलते महिला सिविल अस्पताल में धरना लगाकर बैठ गई है।

बता दें कि इससे पहले आज सुबह अवतार नगर गली नंबर 12 में एक घर में आग लगने के मामले में पड़ोसी महिला ने सिविल अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान महिला ने कहा कि देर रात जब वह हादसे में झुलसे हुए बच्चों को अस्पताल में लेकर आई थी। इस दौरान वहां पर ना तो स्ट्रैरचर और ना ही व्हील चीयर मुहैय्या करवाई गई। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मरीज के लिए उन्हें वहां पर खाली बेड भी नहीं मिला। जिसके बाद वह बच्चे को निजी अस्पताल में ईलाज करवाने के लिए ले गई। जहां ईलाज दौरान बच्चे की मौत हो गई। गौर हो कि  इस घटना में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -