Punjab Govt
HomeHimachalUnaभूकंप के झटकों से हिली धरती, मची तबाही, 14 लोगों की मौत

भूकंप के झटकों से हिली धरती, मची तबाही, 14 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भूकंप के जोरदार झटके से अफगानिस्तान कांप उठा है। अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता से जोरदार भूकंप आया है, जिसमें कई लोगों के मरने की आशंका है। जानकारी के अनूसार अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में आए भूकंप में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई और 78 अन्य घायल हो गए।

जानकारी में बताया जा रहा है कि ढही हुई इमारतों के नीचे लोगों के दबे होने की खबरों के बीच मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हेरात प्रांत के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक मोहम्मद तालेब शाहिद ने बताया कि अब तक केंद्रीय अस्पताल में लाए गए शवों के आधार पर मौत का यह आंकड़ा है, लेकिन यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। हमें जानकारी है कि लोग मलबे में दबे हुए हैं।

दरअसल, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार (7 अक्टूबर) को आधे घंटे की समय सीमा के भीतर देश में तीन जोरदार भूकंप आए। पहला भूकंप का झटका 12:11 बजे आया, जिसकी तीव्रता 6.1 थी। दूसरा भूकंप दोपहर 12ः19 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 5.6 मापी गई थी। तीसरा और लेटेस्ट भूकंप दोपहर 12.42 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -