Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalमहाविद्यालय ऊना में विश्व पर्यटन दिवस मनाया

महाविद्यालय ऊना में विश्व पर्यटन दिवस मनाया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय में टूर एवं ट्रैवल्स विभाग और वोकेशनल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मनाये जा रहे सप्ताह व्यापी विश्व पर्यटन दिवस उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। 

वोकेशनल कोर्स के नोडल अधिकारी सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के विश्व पर्यटन दिवस का थीम पर्यटन एवं हरित निवेश है।  इस उत्सव के तहत पूरे सप्ताह महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें व्यंजन निर्माण, कोलाज मेकिंग, पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, टूरिज्म क्विज, डिक्लेमेशन, मेंहदी और रंगोली सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

इस समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्यातिथि गुलमोहर ग्रैंड होटल ऊना के प्रबंधक विजय कुमार तथा हिमाचल प्रदेश वोकेशनल कोर्स की राज्य संयोजिका श्रीमती भुवनेश्वरी चौहान रहीं। वोकेशनल कोर्स के समन्वयक संजय शर्मा ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के टूर एवं ट्रैवल्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विपुल कुमार गौतम ने विश्व पर्यटन दिवस के महत्व और इस वर्ष के थीम पर्यटन और हरित निवेश पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने अपने उद्बोधन में हमारे देश की प्राचीन समृद्ध आतिथ्य परंपरा और पर्यटन के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही वर्तमान में पर्यटन की आवश्यकताओं और महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को इस रोजगार परक पाठ्यक्रम के प्रति प्रेरित किया। 
मुख्यातिथि विजय कुमार ने आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग की मांग और कार्यक्षेत्र, आवश्यकता व प्रथाओं के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान वोकेशनल कोर्स और पर्यटन विभाग के छात्रों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाकर सबका मनमोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यातिथि ने अपने करकमलों से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -