- Advertisement -
spot_imgspot_img
HomePunjabMogaपंजाब : महिला ने बनाई चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति, देखें...

पंजाब : महिला ने बनाई चॉकलेट से गणेश जी की मूर्ति, देखें वीडियो

मोगा : पूरे देश में गणपति महोत्सव मनाया जा रहा है। गणपति महोत्सव पहले महाराष्ट्र पारंपरिक त्योहार होता था। लेकिन अब इस त्योहार को पूरी दुनिया में बड़ी श्रद्धा और भावना से मनाया जा रहा है। वही मोगा की बात करे तो यहां पर जगह-जगह पर अलग-अलग मंदिरों और गलियों में भी गणपति को स्थापित किया गया है। वही एक परिवार ने अलग ही तरह से गणपति जी को स्थापित किया। वही घर की गृहणी ने अपने हाथों से 2 फीट के सफेद चाकलेट के गणपति जी को बना कर अपने घर पर स्थापित किया है। महिला ने बताया की उन्होंने पिछले साल भी गणपति जी को स्थापित किया था।

लेकिन उसी समय सोचा था की अगले साल वह घर पर ही चाकलेट का गणपति बना कर स्थापित करेंगे। इस साल गणपति जी ने उनकी मनोकामना पूरी कर दी करीब 10 दिन लगातार 2-3 घंटे इस काम को करने के लिए उन्होंने समय दिया। उन्होंने कहा की वह बचपन से घर पर चाकलेट के केक आदि बनाती थी। केक बनाने की ट्रेनिंग उन्होंने अपने मायके गुरु ग्राम में ली थी। उनके पास हर रोज केक के आर्डर भी आ रहे है। इस काम में उनका रोजगार भी अच्छा चलता है।

उन्होंने बताया की वह घर बिस्कुट भी तैयार करके सेल करती है। उन्होंने कहा वह केक और बिस्कुट में कभी भी अंडे का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने बताया की इस बार उन पर गणपति जी की पूरी कृपा हुई है, जो उन्होंने सफेद चाकलेट के गणपति जी बनाए है। वही जब भी कोई उनको देखता है तो वह यह नहीं मानता की यह सफेद चाकलेट के नही बल्कि सफेद संगमरमर के पत्थर के है। उन्होंने बताया की उनके घर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। जो गणपति जी के दर्शन करने आते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page