जालंधर,ENS: कॉमेडियन जसविंदर भल्ला से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म प्रमोशन के दौरान जसविंदर भल्ला का फोन चोरी हो गया। जसविंदर भल्ले ने कहा कि वह फिल्म के प्रमोशन के लिए जालंधर गए थे। इस दौरान वहां बहुत से लोग आये हुए थे और वहां पर उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा था।
इसी बीच एक शातिर ने मेरा फोन चुरा लिया। भल्ला ने कहा कि बेशक वह मेरा फोन रख ले लेकिन मेरे फोन का डेटा लौटा दे। क्योंकि मेरे फोन में कई पुरानी तस्वीरें और कुछ जरूरी दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा कि फोन चोर करने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा। क्योंकि मैं उसके इस हुनर और कुशल व्यक्तियों की कद्र करता हूं।