कुछ समय पहले पीड़ित के भाई की हुई थी हत्या
फरीदकोटः पंजाब में गैंगस्टरों के नाम से फोन कर धमकियां मिलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं फरीदकोट के गांव पिंडी बलोचा से एक नया मामला सामने आया है। जहां गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई के नाम से एक किसान को धमकियां मिल रही है। पीड़ित का आरोप है कि उसे पिछले एक सप्ताह से परिवार सहित जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उक्त व्यक्ति गुरसेवक लाली ने बताया कि फोन पर धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बता रहा है।

फोन करके वह उसे एक केस के सिलसिले में राजीनामा करने के लिए कह रहा है और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। किसान गुरसेवक सिंह लाली ने कहा कि कुछ समय पहले उसके भाई की राजस्थान में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उन्हें उक्त मामला वापस लेने और समझौता करने की धमकी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिला फरीदकोट के डीआईजी और एसएसपी को भी लिखित शिकायत सौंपी गई है। पीड़ित का आरोप हैकि एसएसपी फरीदकोट ने कोई फैसला नहीं लिया है। व्यक्ति ने कहा कि वह एक साधारण परिवार से हैं और खेती करता हैं, इसलिए वह सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव से उनकी मदद करने का अनुरोध करता हैं।
अगर उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस होगी। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएसपी फरीदकोट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के बलूचों के गुरसेवक लाली ने एक शिकायत दी है। जिसमें हनुमानगढ़ राजस्थान से कोई उसे धमकी दे रहा है। इस संबंध में डीएसपी फरीदकोट ने जांच शुरू कर दी है और उस व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडिया का नंबर है और राजस्थान में इस्तेमाल हो रहा है। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।