ऊना/सुशील पंडित: अम्ब पुलिस को नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नैहरियां के समीप पतेहड़ से सपोरी रोड़ पर पुल के पास एक व्यक्ति को एक किलो पांच ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपित व्यक्ति की पहचान ताज़ मुहम्मद निवासी जम्मण कवाली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस की एक टीम शुक्रवार देर शाम क्षेत्र की गश्त पर थी। इसी दौरान जब पुलिस टीम की नेहरियां के तहत पतेहड़ से सपोरी रोड़ पुल पर पहुंची तो आरोपित पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने आरोपी को काबू करके जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास खेप बरामद हुई। पुलिस इसकी जांच की जांच कर रही है कि आरोपित नशे की उक्त खेप कहाँ से लेकर आ रहा था और आगे कहाँ पहुँचाने वाला था।
डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है