Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking Newsदिन दहाड़े इस इलाके में हुआ Triple Murder

दिन दहाड़े इस इलाके में हुआ Triple Murder

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ओरमांझीः राजधानी रांची से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ओरमांझी में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक आपसी विवाद की वजह से हत्या की गयी है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर लगा दिए गए हैं। किसी भी तरह की संभावित घटना को लेकर मुस्तैद है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आपसी कहासूनी इतना बढ़ गया कि लोग एकदूसरे को मारने लगे। इसी मारपीट के बीच हत्या कर दी गयी।

बताया जा रहा है कि यह घटना ओरमांझी थाना क्षेत्र के गूंजा देवनजारा टोला की है। यहां आपसी विवाद में दिनदहाड़े तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है। दो परिवारों के बीच हुए आपसी विवाद में 3 लोगों की हत्या लाठी डंडा और दाऊली से मारकर की गई है। मृतकों में जनेश्वर बेदिया (उम्र 42 वर्ष), सरिता देवी (उम्र 39 वर्ष )और संजू देवी (उम्र 25 वर्ष) शामिल है। पुलिस ने सभी तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आगे की जांच में स्थानीय पुलिस जुट गई है। आपसी विवाद का मर्डर में तब्दील हो जाने की घटना आसपास में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटनास्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए हैं। वहीं पुलिस बलों को भी तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस हत्याकांड के पीछे की वजह जानवरों द्वारा फसल चर जाना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जनेश्वर बेदिया के खेत में फसल लगा हुआ है। उनके गोतिया के यहां सूअर है। इन्हीं सूआरो ने फसल बर्बाद कर दिया था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। बातचीत के साथ शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला शुरू कर दिया। इसी बीच आपसी विवाद में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। ओरमांझी थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ट्रिपल मर्डर की पुष्टि की है। प्रभारी ग्रामीण एसपी हारिश बिन जमा ने बताया कि यह आपसी विवाद का मामला है। पहले भी दोनों परिवारों के बीच इस बात लेकर बहस हो चुकी है। घटना के वक्त मौजूद बच्चों ने भी आरोपियों को देखा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छह से आठ लोग थे। जांच जारी है। वहीं उन्होंने बताया कि अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page