जालंधर, ENS: थाना कैंट के अधीन आते क्षेत्र गांव रहमान पुर में हैरानजनक मामला सामने आया है। जहां चोरों ने हद ही कर दी। बेखौफ चोरों ने चोरी की वारदात से पहले घर में एसी चलाकर शराब और सिगरेट पी। उसके बाद चोर सोना चुराकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित इंद्रपाल ने बताया कि वह अपने परिवार सहित अपनी बेटी के घर जागरण पर भोगपुर गए थे। इंद्रपाल ने बताया कि उनके घर से चोरों ने एक सोने का सैट, दो चैन, 3 ईयर रिंग्स, 6 अंगूठियां और एक डायमंड रिंग तकरीबन 25 तोले सोना चुरा लिया है।
इस संबंधी पीड़ित ने थाना कैंट की पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं दूसरी इलाकानिवासियों ने बताया कि जिस समय यह चोरी की घटना हुई उस दिन तकरीबन 6 घंटे तक बिजली बंद रही थी। लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।