जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर हाइवे पर देर रात सड़क हादसा होने का मामला सामने आया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित आरिफ ने बताया कि अपने रिश्तेदार समीर को मलेरकोटला से परिवार सहित अमृतसर एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह पठानकोट चौक स्थित फ्लाईओवर पर चढ़ने लगे तो उस दौरान ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार हौंडा सिटी कार वरना कार के साथ टकरा कर पलट गई।
हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में दोनों कार सवार सभी सुरक्षित रहे, लेकिन इस हादसे में 7 वर्षीय बच्चे चोटे आई है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं दूसरी कार सवार महेश ने बताया कि वह मेरठ से अमृतसर जा रहा था कि यह कार चालक पीछे से तेज रफ्तार आया और टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान हैरानी की बात यह है कि इस हादसे में एक चोर मौके का फायदा उठा गया। समीर ने बताया कि हादसे के दौरान कोई उसका मोबाइल फोन चुराकर ले गया। उस मोबाइल में विदेश जाने की टिकट थी।