Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking NewsISRO ने चंद्रयान का नया वीडियो किया जारी, देखें वीडियो

ISRO ने चंद्रयान का नया वीडियो किया जारी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी 

ऩई दिल्लीः चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) से रोवर प्रज्ञान बाहर निकला तो बीते दिन इसरों ने इसका वीडियों जारी किया था। जिसमें चांद पर रोवर प्रज्ञान ने भारत की छाप छोड़ दी। प्रज्ञान के लैंडर से बाहर आते ही अशोक स्तंभ का चित्र चांद की जमीन पर छपने लगा। साथ इसरो का लोगो भी अंकित होने लगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने इसके बाद एक और वीडियो जारी किया है। जिसमें चांद पर चहलकदमी करता हुआ रोवर प्रज्ञान दिखाई दिखा। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर ISRO ने एक वीडियो ट्वीट कर लिखा, “दक्षिणी ध्रुव पर चंद्र रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है!”

इससे पहले इसरो ने कहा था, ”चंद्रयान-3 रोवर : ‘मेड इन इंडिया – मेड फॉर मून’। चंद्रयान-3 का रोवर लैंडर से बाहर निकल आया है और भारत ने चांद की सैर की।” आधिकारिक सूत्रों ने पहले ही लैंडर ‘विक्रम’ से रोवर ‘प्रज्ञान’ के सफलतापूर्वक बाहर निकलने की पुष्टि कर दी थी।

वहीं पीएम मोदी ISRO के वैज्ञानिकों से मिले, जहां पर वह पालम एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में खड़े लोगों को संबोधित करते हुए कहा- आज ग्रीस से लौटने के बाद मैं देश को उपलब्धि दिलाने वाले वैज्ञानिकों के सुबह-सुबह दर्शन करने गया था। पीएम मोदी ने इस दौरान लोगों को बताया कि चांद पर जहां चंद्रयान-3 लैंड हुआ है उस जगह को आज से शिव-शक्ति के नाम से जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा, जहां पर चंद्रयान-3 ने अपनी छाप छोड़ी है उस जगह को तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा क्योंकि हर संकटों से जूझने का सामर्थ्य तिरंगा देता है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने ब्रिक्स समिट में भी देखा कि शायद ही दुनिया का कोई व्यक्ति हो, जिसने चंद्रयान की बात न की हो, बधाई न दी हो। जो बधाईयां हमें वहां मिली हैं, वो आते ही हमने सभी वैज्ञानिकों के सामने उसे सुपुर्द कर दिया।’ पीएम मोदी ने कहा, पूरे विश्व ने हमको बधाईयां भेजी हैं। पीएम ने कहा, मुझे यह देख कर बेहद खुशी है कि नया भारत, नई गति और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। हम एक के बाद एक दुनिया में अपनी धाक जमा रहे हैं। पूरी दुनिया इस चीज को अनुभव भी कर रही है, स्वीकार भी कर रही है और हमें सम्मान भी दे रही है।

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा है कि वैज्ञानिकों ने हमें इतनी बड़ी उपलब्धि दी है तो हमारे भी उनके प्रति कुछ दायित्व हैं। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं देश के युवाओं की विज्ञान और तकनीकि के प्रति रुचि बढ़े और वह इस क्षेत्र में अच्छा करें। इसके लिए आने वाले दिनों में सरकार भी उचित कदम उठाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page