Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः युवकों ने घर के बाहर खड़ी नई गाड़ी को लगाई आग

पंजाबः युवकों ने घर के बाहर खड़ी नई गाड़ी को लगाई आग

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले की मशहूर सर्वेंट कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने घर के बाहर खड़ी नई कार को आग लगा दी है। पीड़ित का कहना हैकि कुछ दिन पहले युवक आपस में तरह लड़ रहे थे। इस दौरान उनमें से एक अपनी जान बचाने के लिए सामने एक घर में भाग गया, जहां घर के मालिक ने उसकी जान बचाने के लिए उसे अपने घर के अंदर ही रखा। पीड़ित का आरोप है कि इसी बात की खुन्नस के चलते आरोपी ने पहले घर के बाहर गालियां दी और फिर कुछ देर बाद घर के बाहर खड़ी मकान मालिक की नई गाड़ी में आग लगा दी। जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना संबंधी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -