अकाली नेता पर लगाए ये गंभीर आरोप
जालंधर : भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने जालंधर के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की और इस दौरान उन्होंने 2 मुद्दों पर पत्रकारों को जानकारी दी। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के अध्यक्ष ने जालंधर के एक अकाली नेता पर आरोप लगाया की उसने जालंधर के पास जमीन खरीद कर वहां पर अवैध माइनिंग शुरू कर दी है। उनका आरोप है कि किसी भी जमीन में 7 फुट गहरी माइनिंग नहीं की जा सकती लेकिन उस नेता ने 35 फुट के करीब माइनिंग कर ली है। यही नहीं उनका कहना है कि एक कानून है कि नाले के पास या किसी छोटी नदी के पास 180 फीट के दायरे में माइनिंग नहीं की जा सकती है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन, कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को कंप्लेंट भी की लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को 10 दिन का समय दिया है और कहा की अगर अवैध माइनिंग नहीं रोकी गई तो उन्होंने बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
दूसरे मुद्दे पर बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि गन्ने की बकाया राशि को लेकर वह कल फगवाड़ा में एसडी एम का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया की बकाया राशि को लेकर पिछले 5 साल से सरकार को कह रहे हैं लेकिन उनकी बकाया 43 करोड़ की राशि अभी तक जारी नहीं की गई । इसको लेकर पंजाब सरकार ने कहा कि शुगर मिल की जमीन को अटैच कर लिया गया है। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मनजीत सिंह राय का आरोप है कि शुगर मिल की काफी जमीन सरकारी अधिकारियों की मिलिभुगत से बेच दी है। जिसको लेकर बुधवार को सुबह वह फगवाड़ा में एसडीएम दफ्तर का घेराव करेंगे।