नई दिल्ली : घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी दोनों कीमती मेटल्स एक-दूसरे से विपरीत रुख दिखा रही है। जहां सोने के दाम में मामूली गिरावट देखी जा रही है वहीं चांदी के रेट में आज नाममात्र की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक आज बढ़ गई है और चांदी के रेट में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है।
ग्लोबल डिमांड में उतार चढ़ाव के कारण सोना और चांदी दोनों के दामों में मिलाजुला रुख देखा जा रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर आज सोना 42 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 58333 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके नीचे के दाम देखें तो ये 58281 रुपये तक गया था और ऊपर के रेट देखें तो 58460 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ कारोबार चल रहा है। सोने के ये दाम इसके अक्टूबर वायदा के लिए है।