ऊना/ सुशील पंडित: इनरव्हील क्लब ऊना उमंग ने एसएस हड्डियों के अस्पताल रकड़ कॉलोनी में हड्डियों की जांच के लिए कैंप लगाया। जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मरीज आते रहे ।डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने मरीजों का मुफ्त चेकअप किया एवं इसमें से कुछ मरीज ऐसे थे जो अपनी दवाई नहीं ले सकते थे इनर व्हील क्लब ने 7 से 22 मरीजों की दवाइयों के पैसे इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने दिए। जो मरीज़ बाहर से आए थे उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। इनरव्हील क्लब उमंग ऊना में समय-समय पर ऐसे ही कैंप लगवाता रहता है।इसमें इनर व्हील के सदस्य प्रेसिडेंट अनुराधा वर्मा, सांची, दीपिका बस्सी ,कमलेश वर्मा, डॉ अनुपम शर्मा, शैलजा शर्मा, सुकेली, जसपाल, साधना चड्ढा, सुषमा आदि उपस्थित रहे । एसएस हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने मरीजों को हड्डियों संबंधी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। और उनके निवारण वारे भी चर्चा की।
इनरव्हील क्लब ऊना ने एसएस हॉस्पिटल में हड्डियों की जांच के लिए कैंप लगाया
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -