- Advertisement -
spot_img
spot_img
HomeHimachalपंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM के कीरीबी आप पार्टी में...

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM के कीरीबी आप पार्टी में शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: चुनाव से पहले एक बार फिर से आप पार्टी ने विरोधी पार्टियों को झटका देना शुरू कर दिया है। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खासमखास राजेंद्र सिंह बसंत आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिला प्रधान शरणपाल सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में राजेंद्र सिंह बसंत सहित कुलवंत सिंह पप्पी वार्ड नंबर (33) अकाली दल, तरलोचन सिंह काका वार्ड नंबर (36) कांग्रेस, सरबजीत सिंह सावरा वार्ड नंबर (31) कांग्रेस को आप पंजाब प्रधान प्रिंसिपल बुधराम और  MLA तरुणप्रीत सिंह सौंध ने उन्हें शामिल करवाया।

बता देंकि आज 3 प्रमुख हस्तियां आप पार्टी में शामिल हुई। जिसमें  बसंत ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर सिंह बसंत, सेवानिवृत्त डीएसपी बुलंद सिंह और आरओबीसी वेलफेयर फ्रंट (जम्हूरी) पंजाब के करमजीत सिंह नारंगवाल आप पार्टी में शामिल हुए। आप पार्टी के कार्यकर्ता ने कहा कि लुधियाना में नगर निगम चुनाव से पहले इन प्रमुख हस्तियों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर विधायक तरूणप्रीत सिंह सौंध, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक राजिंदरपाल कौर छीना, सचिव अमनदीप सिंह मोही, शमिंदर सिंह खिंडा, राजविंदर कौर थियारा, गुरदेव सिंह लक्खा और लुधियाना जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ भी नए स्वागत के लिए मौजूद थे। 

प्रधान बुद्ध राम ने कहा कि जो लोग पंजाब की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं, वे हर दिन पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम पंजाब के लोगों के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये तीनों नेता अपने क्षेत्र में काफी सफल हैं और इनके सामाजिक कल्याण के अनुभव से पार्टी को भी फायदा मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page