रोपड़ः रुपनगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव सीहों माजरा में आवारा गाय को हुए विवाद में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, बेसहारा गाय को लेकर हुए विवाद में गुरमेल सिंह को उसके शरीके के परिवारिक सदस्य ने सुआ मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उसके परिजन इलाज के लिए चंडीगढ़ ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गुरमेल सिंह के पारिवारिक सदस्य ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस खेतों में मोटर पर आवारा घूम रही गाय को लेकर हुए विवाद में गुरमेल सिंह को परमिंदर सिंह ने डंडे से बुरी तरह पीटा था, जिसमें आगे सुआ लगा हुआ था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में गुरमेल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।