कोटकपूराः शहर वासियों के सहयोग से तींयां दा मेला लगाया गया। जिसमें शहर भर की लड़कियों औरतों ने धूमधाम से इस मेले का आनंद मनाया और छोटी-छोटी बच्चीयों ने पंजाबी लोक नृत्य कर इस मेले का मनोरंजन किया। इस मेले में पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की और बच्चीयों को अपना आशीर्वाद दिया और वही उन्हीने पिछले दिनीं गर्ल्स स्कूल की 2 गरीब बहने जिन्होंने नेशनल गतका प्रति योग्यता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उनको सन्मानित कर अपने अख्तियारी कोटे से 31000-31000 हजार की राशि देने की घोषणा की।
वही इस प्रोग्राम में आई महिलाओं ने कहा कि आज हमारे शहर में यह जो तींयां तीज कियां का प्रोग्राम किया गया है। जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है, उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य अक्सर होने चाहिए। जिससे हमअपने पुरातन विरसे से जुड़े रहते है और आज का प्रोग्राम सावन माह में मनाया जाता है जो पुराने समय से ही चला आ रहा है। इसमें नव विवाहत लड़कियां अपने सुसराल से मायके आती है और लड़कियां रल मिल कर नाच गा कर इस पर्व को मनाती है।
वहीं कुलतार सिंह संधवां स्पीकर विधान सभा पंजाब ने कहा कि यह जो प्रोग्राम शहर वासियों के सहयोग से किया गया है। यह अति सराहनीय कार्य है। इसमें हमारी बहन बेटियां नाच गा कर अपना मनोरंजन करती है जिससे हम अपने विरसे से जुड़े रहते है।