चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में विजिलेंस ने ओपी सोनी को एक मामले के हिरासत में लिया था। लेकिन अब विजिलेंस कार्रवाई के बाद ओपी सोनी ईडी के शिकंजे में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, ईडी ने पंजाब विजिलेंस को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने ओपी सोनी के खिलाफ की गई कार्रवाई संबंधित रिपोर्ट मांगी है और संबंधित दस्तावेज भी जल्द देने के लिए कहा है।
बता दें कि ईडी ने ओपी सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले में ईडी ने ओपी सोनी को अपने शिकंजे में लिया है। गौरतलब है कि जुलाई महीने में पंजाब विजिलेंस ने आमदन से ज्यादा जायदाद के मामले के आरोप लगे थे जिसके चलते पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ओपी सोनी पर शिकंजा कसा था और मामला दर्ज किया था। विजिलेंस ने दावा किया था कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सोनी ने 9 जायदादें बनाई हैं।
जांच के दौरान पाया गया कि ओपी सोनी ने 2017 में एक सवा करोड़ रुपए में एक मकान खरीदा था। इसके अलावा 2019 में अपनी अपने और अपने पत्नी के नाम पर जायदाद खरीदी थी। अपने बेटे राघव के नाम पर जायदाद बनाई थी जिस पर 4 करोड़ से भी अधिक का खर्चा आया था। उक्त मामले के चलते विजिलेंस ने ओपी सोनी को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि ओपी सोनी पहले कैप्टन अमरेंदर और फिर चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के रहते पंजाब के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।