मुक्तसर साहिबः हिमाचल घूमने गए पंजाब के जिले के युवक युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों घूमने के लिए हिमाचल गए थे, लेकिन उनकी कार चंबा के नजदीक गहरी खाई में गई और हादसे में दोनों की जान चली गई। हादसे का पता पारिवारिक सदस्यों को सोमवार सुबह चला। युवक-युवती के परिवार के सदस्य उनके शव लेने के लिए हिमाचल रवाना हो गए हैं।
हादसे की जानकारी देते हुए मृतक गुरविंदर सिंह (27) के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि घूमने के लिए हिमाचल गया था और उसकी कार चंबा के नजदीक गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। कार बुरी तरह डैमेज हो गई। परमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा ट्रक ड्राइवर का कार्य करता था और वह 4 भाई-बहन हैं, जिनमें 2 बहनें और 2 भाई थे। गुरविंदर सबसे छोटा था, जो अविवाहित था। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही इस हादसे का पता चला तो उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को हिमाचल के लिए रवाना कर दिया गया।