गुरदासपुरः बटाला शुगर मिल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मृतक की पहचान अमृतसर के गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरनाम सिंह गुरदासपुर की ओर से अमृतसर की ओर जा रहा था कि अचानक बटाला की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में गुरनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।