झिंगड़ा: नवांशहर के झिंगड़ा गांव से बेहद दुखद खबर आई है, जहां एक मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी खिलौना कार से खेल रहा था, तभी खिलौना पानी की बाल्टी में गिर गया। जिसे निकालने के दौरान बच्चा पानी की बाल्टी में गिर गया। इस दौरान ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बारे में जब तक माता-पिता को पता चला तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। इस खबर से इलाके में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जब बच्चा पानी में डूब रहा था तो उसकी मां विदेश में रह रहे अपने पति से फोन पर बात कर रही थी।