जालंधर,ENS: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर से सक्रिय हो गई है। इसी के तहत इसी के तहत निगम और जेडीए ने संयुक्त टीम बनाकर अधीन आती 3 अवैध कोलोनियों पर पीला पंजा चलाया है। दरअसल, प्रशासन द्वारा दिन चढ़ते ही इन अवैध कोलोनियों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया गया। मामले की जानकारी देते हुए जेडीए के एटीपी प्रदीप कुमार की टीम ने पहले 3 कालोनियां गिराईं। उक्त कोलोनियां उधोपुर, फूलपुर व नंगल में है।
इसके अलावा 8 फार्म हाउस पर कार्रवाई की गई, जोकि उक्त गांवों के अलावा लांबड़ी में हैं। इसी दिन प्राइवेट इंस्टीट्यूट के कब्जे भी तोड़े गए। इलाके के कोल्ड स्टोर व नंगल गांवों में चल रहे 2 प्रोजेक्टों पर भी एक्शन हुआ है। जेडीए की सीए दीप शिखा शर्मा के आदेशों पर ये कारवाई की गई है। नाजायज कोलोनी काटकर सरकार को चूना लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसी तरह आगे भी जारी रहेगी।