ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने 5.33 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू ऊना के मुलाजिम मादक पदार्थ तथा यातायात चैंकिग के लिए लालसिंगी में पुराना होशियारपुर रोड़ पर मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तलाशी लेने पर 5.33 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपित युवकों की पहचान गाड़ी चालक अरुण कुमार पुत्र कशमीर सिंह निवासी लोहट लहरी सरेल, जिला बिलासपुर व साथ बैठे युवक की पहचान रोहित कुमार पुत्र मदन शर्मा निवासी दकड़ी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।